Advertisement

उज्जैन :CM शिवराज ने कोरोना समीक्षा बैठक में कहा -अभी कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं

उज्‍जैन। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में अभी 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं दी जाएगी। शादी विवाह पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। हम जून में छूट के बारे में विचार करेंगे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में 1 जून से लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू अथवा जनता कर्फ्यू में शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। जिला आपदा प्रबंधन समिति की सिफारिशों और कोरोना के मामलों को देखते हुए ही छूट दी जाएगी।CM ने कलेक्टर को कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों और बेसहारा हुए परिवार की सूची जल्द बनाने के निर्देश भी दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आज उज्जैन संभाग के जिला, विकासखंड, ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तथा आम जन को संबोधन में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि किल कोरोना अभियान चलता रहेगा। ये इसलिये है कि घर- घर जाकर लोगों की जांच कर हम उनका इलाज कर सकें। उन्हें दवाई दे सकें। इसे हमें लगातार करना पड़ेगा, ताकि कोरोना न बढ़े।

CM शिवराज ने कहा आज उज्जैन संभाग के सभी जिले संकल्प लें कि 31 मई तक कोरोना को पूरी तरह से खत्म कर देना है। कोरोना के मामलों को जीरो कर देंगे। सभी फैसला लें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं। अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे।सीएम ने कहा कि जनता ने सहयोग दिया इसलिये आज हम कोरोना को नियंत्रित करने की स्थिति में हैं। हमें गांवों में वार्डों में जीरो कोरोना पेशेंट करना है। सभी जगहों को कोरोना मुक्त करना है।

Advertisement

शिवराज ने कहा कि आप सभी अपने अपने जिलों में एक एक पोस्ट कोविड केयर सेंटर बनायें। ब्लैक फंगस के लक्षण अगर हैं तो तत्काल इसका इलाज किया जाये। प्रदेश में दवाइयों की कोई कमी नहीं हैं।

उन्‍होंने कहा कि आप ये मत मान लेना कि कोरोना चला गया। ये बीमारी अभी रहेगी। इतना दर्द हमने सहा है कि हम फिर से अपने प्रदेश को उस स्थिति में नहीं जाने देंगे । संतोष और राहत की बात यह है कि मध्यप्रदेश में कोरोना का लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है। ऑक्सीजन, दवाओं और बेड की पर्याप्त व्यवस्था है।

Advertisement

CM ने बैठक में ब्लैक फंगस को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ब्लैक फंगस के इलाज के उपयोग होने वाली दवाओं का इंतजाम सरकार कर रही है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज सरकार मुफ्त करवाएगी।

बैठक में मंत्री मोहन यादव, जगदीश देवड़ा, उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन, महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और उज्जैन संभाग के IG योगेश देशमुख भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Write a review