Advertisement

उज्जैन के जमील शेख सहित चार आरोपी सात दिन के रिमांड पर…

मामला पीएफआई के कर्ताधर्ता की गिरफ्तारी का

Advertisement

उज्जैन।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा उज्जैन से गिरफ्तार पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के कार्यकर्ता सहित चार आरोपियों को एनआइए/एटीएस की भोपाल स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर एनआइए को सौंप दिया।

इंदौर एवं उज्जैन से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा गिरफ्तार पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के मध्य प्रदेश के मुखिया सहित चार आरोपियों को लेकर एटीएस की टीम भोपाल पहुंची थी। आरोपियों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विशेष न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद पटेल की अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। यह प्रदेश की एनआइए/एटीएस की विशेष कोर्ट है। जिांच एजेंसी के तर्क सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर एनआइए को सौंप दिया।

Advertisement

बता दें कि पीएफआइ के आतंकी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को देश के विभिन्न राज्यों में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की थी। यह धरपकड़ टेरर फंडिंग और आतंकी प्रशिक्षण शिविर लगाने के आरोप में की गई थी। इसी क्रम में उज्जैन से जमील शेख की गिरफ्तारी की गई।

उधर इंदौर के जूना रिसाला से पीएफआइ के मध्य प्रदेश के मुखिया अब्दुल करीम बेकरी उर्फ बेकरीवाला, छीपा बाखल से मोहम्मद जावेद एवं जूना रिसाला निवासी अब्दुल खालिद को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

उनके पास से बड़े पैमाने में पुस्तकें, पर्चे, कम्प्यूटर एवं प्रचार सामग्री बरामद की गई। चारों आरोपियों को एटीएस की टीम जेपी अस्पताल भोपाल लेकर पहुंची।

वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को पुख्ता सुरक्षा के बीच मप्र की राजधानी में बनी एनआइए/एटीएस की विशेष अदालत में विशेष न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद की कोर्ट में पेश किया गया। जांच एजेंसी के जांच अधिकारी की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को 30 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें