Advertisement

उज्जैन : दो दिन से तबियत खराब थी, गांव के डॉक्टर से दवा ली, रात में मौत

उज्जैन। नलवा में रहने वाले व्यक्ति की दो दिन से तबियत खराब थी। उसने कल दोपहर गांव के डॉक्टर से दवा ली। रात में उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। राधेश्याम पिता पज्जू 45 वर्ष निवासी नलवा को परिजन गंभीर हालत में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां उपचार के दौरान राधेश्याम ने रात करीब 9 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव का पीएम कराया। राधेश्याम के पुत्र रवि ने बताया कि दो दिन से पिता की तबियत खराब थी। कल उन्होंने गांव के डॉक्टर से दवा ली थी जिसके बाद तबियत और बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें