Advertisement

उज्जैन बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी के नाम की घोषण आज होगी, तीन का पैनल बना

इस बार 6 पदाधिकारी, 5 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होंगे चुनाव

Advertisement

उज्जैन।उज्जैन बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी के नाम की घोषणा आज की जाएगी। नाम का फैसला कार्यकारिणी के सदस्य करेंगे। इनमें अजय गिरिया, राहुल जैन और नीलेश योगी में से कोई एक नाम पर मोहर लग सकती है। दोपहर तीन बजे कार्यकारिणी के 10 सदस्य और अध्यक्ष अशोक यादव समेत छह पदाधिकारी निर्वाचन अधिकारी का नाम तय करेंगे।

बार अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि इस बार छह पदाधिकारियों और पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव में स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। मतलब वे चुनाव लड़ सकेंगे और मतदान के लिए पात्र होंगे। यानी इस बार केवल 11 पदों के लिए ही चुनाव होंगे। जबकि पिछली बार 17 पदों के लिए मतदान हुआ था। बार एसोसिएशन में १६०० सदस्य है, जो मतदान करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें