Advertisement

उज्जैन : महाकाल में तबादले नए पाइंटों पर पहुंचे कर्मी

उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रशासक ने चांदी गेट, सफाई निरीक्षक, शंख द्वार, क्लॉक रूम आदि पाइंटों पर काम करने वाले कर्मचारियों के तबादले कर दिए थे। कुछ के तबादले रोक दिए गए थे। इससे कर्मचारियों में सुबह असमंजस की स्थिति रही। वहीं कुछ कर्मचारी नए पाइंटों पर पहुंचे और काम शुरू कर दिया। क्लाक रूम में कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंच गए थे। वहीं सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंघी ने बताया कि तबादले के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। मंदिर से जुड़े सुरक्षा दिलीप बामनिया का कहना है कि उनके पास तबादलों की जानकारी नहीं है।

Advertisement

महाकाल कर्मचारियों को व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए : सिंघी ने बताया कि महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्डों के व्यवहार को लेकर शिकायतें मिली थी, उन्हें पिछले दिनों मीटिंग करके व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए हैं। उनके वेतन के संबंध में भी एजेंसी से चर्चा की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें