Advertisement

उज्जैन में रात का तापमान 29.5 डिग्री, यह सीजन का सबसे अधिक

तूफान ताऊ ते का असर…सुबह बादल छाये, दोपहर में खिली धूप : 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा

Advertisement

उज्जैन। मौसम विभाग द्वारा तूफान ताउ ते के कारण तेज हवाएं चलने और पानी गिरने की संभावना जताई है, जबकि न्यूनतम तापमान ने 3 डिग्री का उछाल लगाते हुए नया रिकार्ड बना लिया है। दिन में सूरज की तपन के बाद अब रातों में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

वैधशाला से मिली जानकारी के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो इस गर्मी के सीजन में सबसे अधिक उछाल है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने तूफान ताउ ते के कारण शहर में बारिश का अनुमान जताया था। सुबह तक बादल छाये रहे लेकिन दोपहर में तेज धूप खिली। हालांकि हवा की रफ्तार बढ़कर 8 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। अब तक लोग दिन में तेज गर्मी से परेशान थे लेकिन अब रात का तापमान बढऩे से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि पंखे और कूलर भी दम नहीं मार रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें