Advertisement

उज्जैन: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। न्यू राजीव गांधी नगर दमदमा में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। विष्णु पिता भेरूलाल (40) निवासी न्यू राजीव गांधी नगर दमदमा माधव नगर अस्पताल के सामने होटल पर काम करता था। सुबह होटल मालिक मनीष उसे लेने घर आया लेकिन विष्णु ने दरवाजा नहीं खोला। मनीष ने पड़ोस में रहने वाले उसके भाई तेजूलाल को बताया।

Advertisement

उसने वेंटीलेशन से झांककर देखा तो विष्णु फांसी पर लटका था। मृतक की भाभी जसौदाबाई ने बताया विष्णु पांच दिनों से घर नहीं आया था। बीती रात 11.30 बजे घर लौटा। सुबह 6.30 बजे वह दरवाजे पर बैठा था। जसौदाबाई मक्सीरोड मंडी में दुकान लगाती है वह दुकान चली गई थी। विष्णु ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें