Advertisement

उज्जैन : हावड़ा एक्सप्रेस में यात्री की मौत

उज्जैन। हावड़ा से देवास के लिये ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहे युवक की अज्ञात कारणों के चलते कोच में मृत्यु हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सचिननाथ पिता सुरेन्द्र 40 वर्ष निवासी गंगा नगर देवास हावड़ा से देवास के लिये हावड़ा एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में यात्रा कर रहा था। उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन रूकी तो यात्रियों ने सचिननाथ के अचेत पड़ा होने की सूचना दी। उसे कोच से बाहर निकाला। रेलवे डॉक्टर से जांच कराई तो पता चला उसकी मृत्यु हो चुकी है। टिकिट और मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें