Advertisement

उज्जैन:आठवीं की छात्रा को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

कोचिंग जाते समय रास्ते से बाइक पर बैठाया और दोस्त के घर ले गया युवक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। बजरंग नगर में रहने वाली 17 वर्षीय बालिका से परिचित युवक ने दोस्त के घर ले जाकर ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म कर फोटो खींच लिये। चिमनगंज पुलिस ने बताया बजरंग नगर में रहने वाली 8वीं की छात्रा 14 मार्च को कोचिंग जा रही थी। उसी दौरान परिचित युवक विकास पिता राजेश निवासी गांधी नगर आया। उसे कोचिंग छोडऩे का कहकर बाइक पर बैठाया और नागझिरी में दोस्त के घर ले गया।

यहां विकास ने किशोरी को ज्यूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। उसके बेहोश होने पर विकास ने दुष्कर्म किया और फोटो खींच लिये। किशोरी होश में आई तो उसने फोटो दिखाकर धमकाया घर छोड़ दिया। 23 मार्च को किशोरी की मां बाजार गई थी। घर में कोई नहीं था उसी दौरान विकास फिर घर आ गया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाजार से लौटी मां को किशोरी ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद चिमनगंज थाने में धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कराया।

Advertisement

रिश्तेदार के घर आता था युवक: किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने विकास की रिश्तेदार रहती है जहां विकास का आना जाना था। वहीं पर विकास से परिचय हुआ था। पहचान होने के कारण ही कोचिंग जाते समय उसकी बाइक पर बैठी लेकिन वह धोखे से अपने दोस्त के घर ले गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें