Advertisement

उज्जैन:एटीएम लूटने से पहले पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाश पकड़े

चाकू, पेचकस, हथौड़ी बरामद : पहले भी कर चुके थे वारदात

Advertisement

उज्जैन।नानाखेड़ा पुलिस ने बीती रात तारामंडल के पास घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उक्त बदमाश ट्रेजर बाजार रोड़ का एटीएम तोड़कर लूट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पकड़ाये बदमाशों से औजार व हथियार भी बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तारामंडल के पास घेराबंदी की गई जहां बैठकर कुछ बदमाशों को एटीएम तोड़कर लूटने की योजना बनाते सुना। सूचना सही पाये जाने पर बदमाशों को पकड़कर थाने लाये जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पंकज उर्फ बाली पिता मोहनलाल मालवीय 23 वर्ष निवासी संजय नगर, राहुल उर्फ गांधी पिता रामू गुजराती 20 वर्ष निवासी तरामंडल के पीछे झुग्गी झोपड़ी, कुनाल पिता किशोर सोदे 19 वर्ष निवासी संजय नगर, रीतिक पिता किशोर 20 वर्ष निवासी संजय नगर बताये। पकड़ाये बदमाशों के पास से छुरी, पेचकस, हथौड़ी, रस्सी सहित अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाशों द्वारा दो माह पहले वेद नगर स्थित एटीएम तोडऩे का भी प्रयास किया था जिसकी रिपोर्ट के बाद उन्हें जेल भेजा गया जहां से जमानत पर छूटने के बाद उक्त बदमाश पुन: एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें