Advertisement

उज्जैन:घर से लापता बच्चों का सुराग नहीं

उज्जैन। ग्राम चक कमेड़ से लापता हुए बच्चों का पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है। चिमनगंज पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चक कमेड़ में रहने वाली किशोरी घर पर बिना बताये कहीं चली गई थी। उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव का एक युवक भी लापता है। दोनों की तलाश जारी है। एसआई रविंद्र कटारे ने बताया कि परिजनों से चर्चा के बाद संभावित स्थानों पर दबिश देकर किशोंरी की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। परिजनों ने गांव के युवक पर शंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि युवक के दोस्तों और परिचितों से उसके संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। साथ ही युवक के रिश्तेदारों को भी खबर भेज दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें