Advertisement

उज्जैन:जिन गांवों में कोरोना के अधिक मरीज उनकी बार्डर होगी सील

उज्जैन। गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने मंगरोला, बामोरा और ताजपुर का दौरा कर होम क्वारेंटाइन कोरोना मरीजों से चर्चा की थी। कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश दिये थे कि गांवों की सीमा सील कर कोरोना कफ्र्यू का सख्ती से पालन कराया जाएं।

Advertisement

एसडीएम जगदीश मेहरा ने बताया कि जिले के सभी गांवों में बार्डर सील जैसी स्थिति नहीं है। जिन गांवों में कोरोना मरीज अधिक है उन्हीं की बार्डर सील की जाएगी। इसके लिए आज पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ ऐसे गांवों का दौरा किया जा रहा है। गांवों में फीवर क्लिनिक पूर्व से काम कर रहे हैं। वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाएगी। इसका निर्णय गांवों का दौरा करने के बाद लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें