Advertisement

उज्जैन:रुपये नहीं देने पर कूलर व्यापारी को चाकू मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

शराब के रुपये नहीं देने पर कूलर व्यापारी को चाकू मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर आम्र्स एक्ट में किया गिरफ्तार

उज्जैन। आर्य समाज मार्ग बहादुरगंज क्षेत्र में कूलर की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी से बदमाश ने शराब के लिये रुपयों की मांग की रुपये नहीं देने पर मोबाइल छीना। इस दौरान बदमाश को पकडऩे के चक्कर में उसने दोनों भाईयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में मारपीट का केस दर्ज करने के बाद बदमाश को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि युसूफ अली पिता फकरूद्दीन निवासी आर्य समाज मार्ग बहादुरगंज अपनी दुकान पर बैठे थे उसी दौरान एक बदमाश उनकी दुकान पर आया और बीयर पीने के लिये 500 रुपये मांगे। बदमाश ने कहा कि मुझे कपिल बसोड़ कहते हैं, मेरा क्षेत्र में नाम चलता है। युसूफ अली ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश ने उनका मोबाइल झपटा और भागने लगा। यह देख युसूफ का छोटा भाई तालिब हुसैन ने बदमाश को पकडऩे की कोशिश की तो उसने चाकू निकालकर दोनों भाईयों पर हमला किया।

Advertisement

युसूफ अली ने बताया कि चाकूबाजी में उनका अंगूठा कटा लेकिन भाई को अधिक चोंटे आई हैं। युसूफ के भतीजे ताहिर ने भी बदमाश को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने युसूफ अली की रिपोर्ट पर बदमाश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की और उसकी तलाश शुरू की। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कपिल बसोड़ क्षेत्र में घूम रहा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो खटकेदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने कपिल पिता रमेश बसोड़ निवासी टावर के पास शांति नगर के खिलाफ आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें