उद्योगपति अनिल अंबानी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। उद्योगपति अनिल अंबानी शनिवार को परिवार के साथ हाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का विधि विधान से पूजन किया और आशीर्वाद लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
इसके पहले अनिल अंबानी जनवरी 2023 में उज्जैन पहुंचे थे, यहां महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की शुरुआत की थी।
शनिवार को हुई महाकाल प्रबंधन समिति की बैठक में गर्भगृह में आम भक्तों के दर्शन करने की अनुमति को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
Advertisement
अभी भक्तों को दूर से ही महाकाल के दर्शन करना होंगे। श्रावण मास के दौरान गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। कलेक्टर ने कहा कि हर दिन दो लाख लोगों को दर्शन कराना संभव नहीं है। 4 जुलाई 2023 से ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है।
Advertisement









