Advertisement

एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने हरियाणा से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अमेरिका में बैठे भाई अनमोल बिश्नोई के टच में था। यही नहीं, जिन 2 शूटरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की, यह आरोपी पहले और बाद में उनके संपर्क में रहा।

Advertisement

पुलिस को शक है कि इसी ने अनमोल बिश्नोई का निर्देश दोनों शूटरों तक पहुंचाया था। सलमान खान के घर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले सागर पाल और विकास उर्फ विक्की गुप्ता को गुजरात से गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे फायरिंग को लेकर हरियाणा के इसी संदिग्ध को जानकारी दे रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें