Advertisement

एचआईवी पॉजिटिव महिला ने जहर खाया, मौत

उज्जैन। एचआईवी पॉजिटिव महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति की भी एड्स की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं, पति की मौत के बाद से वह नागदा अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने बताया कीर्ति पति मुकेश माली उम्र 35 साल एचआईवी पॉजिटिव थी। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक 8 साल पहले पति मुकेश की भी एड्स की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। नागदा की महिला का राजगढ़ में विवाह हुआ था।

 

किंतु पति की मौत के बाद उसने ससुराल छोड़ दिया और नागदा में अपने मायके आकर रहने लगी थी। बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करती थी लेकिन बीमारी से कमजोर होने के कारण मजदूरी भी नहीं कर पा रही थी। इसी वजह से शुक्रवार दोपहर १२ बजे उसने जहर खा लिया।

Advertisement

Related Articles