ओडिशा में ब्लॉक के कारण इंदौर-पुरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें होंगी प्रभावित

उज्जैन। ओडिशा में पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 एवं 8 और स्टेशन यार्ड में निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च से 12 मई तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और बीरपुरुसोथमपुर-पुरी के बीच निरस्त रहेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी तरह 19 मार्च से 14 मई तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी-बीरपुरुसोथमपुर के बीच निरस्त रहेगी। 12 मार्च से 14 मई तक वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस सखी गोपाल रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और सखी गोपाल-पुरी के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह 15 मार्च से 10 मई तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस सखी गोपाल रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और पुरी-सखी गोपाल के बीच निरस्त रहेगी। यात्री ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in और रेलवन एप से ले सकते हैं।









