Advertisement

कंठाल चौराहा से छत्रीचौक तक चौड़ीकरण का काम शुरू, 12 भवन स्वामियों को नोटिस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए एक और नए मार्ग का चौड़ीकरण शुरू होने जा रहा है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने कोयला फाटक, कंठाल चौराहा से लेकर छत्रीचौक मार्ग चौड़ीकरण काम के तहत झोन क्रमांक 2 में फेस 1 के तहत कंठाल चौराहे से लेकर गणेश मंदिर तक 12 प्रभावित भवन स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जल्द ही चौड़ीकरण शुरू होगा। दरअसल, कोयला फाटक से कंठाल चौराहा एवं छत्रीचौक मार्ग चौड़ीकरण के तहत 15 मीटर रोड चौड़ा किया जाना है जिससे ट्रैफिक स्थिति से राहत मिलेगी। इसी क्रम में कंठाल चौराहे से गणेश मंदिर तक के 12 भवनों की नपती का कार्य निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव, भवन अधिकारी राकेश वास्कले, उपयंत्री नरेश जैन द्वारा करते हुए नोटिस दिए गए।

वीडी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा तक रोड निर्माण
नगर निगम द्वारा वीडी क्लॉथ मार्केट से होते हुए तेलीवाड़ा तक चौड़ीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। 300 मीटर से अधिक लंबे इस मार्ग पर नगर निगम द्वारा 250 मीटर से अधिक मार्ग पर चौड़ीकरण का काम करते हुए रोड निर्माण किया जाना है। वर्तमान में डीएलसी का काम पूरा हो चुका है। शेष हिस्से पर भी समतलीकरण करते हुए रोड निर्माण का काम निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर रात में भी किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें