Advertisement

कई प्रमूख मार्गों पर वाहन लेकर जाना प्रतिबंधित

शहर में जाने से पहले ध्यान दें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:दीपावली पर्व के कारण शहर की यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आने-जाने पर तीन दिनों तक प्रतिबंध रहेगा दीपावली पर्व पर व्यस्त बाजार और मार्गों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन दिन के लिए कुछ रोड को वन-वे कर दिया है,तो कुछ पर वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। तीन दिन का यह बदलाव 12 नवंबर तक रहेगा।

इन मार्गों में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध्

Advertisement

दौलतगंज चौराहा से मालीपुरा देवासगेट तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

देवासगेट चौराहे से मालीपुरा होकर दौतलगंज तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

Advertisement

टॉवर तरफ से शहीद पार्क तरफ जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया पाहन प्रतिबंधित रहेगे।

सांदीपनी चीराहे से शहीद पार्क होते हुए टॉवर की तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कंठाल चौराहे सतीगेट, सराफा से छत्रीचौक की और तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

टंकी चौक से छत्री चौक तरफ की और जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कमरी मार्ग चौराहे से गोपाल मंदिर की ओर जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगे।

गुदरी चौराहे से पटनी बाजार, गोपाल मंदिर तरफ की ओर जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
यहां पार्किंग

तेलीवाडा चौराहे एवं दानीगेट तरफ से आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन टंकी चौक की नगर निगम की मल्टी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगें

फ्रीगंज में आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन अम्बेडकर प्रतिमा के आस-पास एवं पाकीजा के पास खाली पड़ी भूमि पर अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

Related Articles

Write a review