Advertisement

कटक के मंदिर में मकर मेले के दौरान भगदड़

कटक। ओडिशा के कटक में मकर मेले के दौरान बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर भगदड़ मचने की घटना सामने आई है। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकर मेला के मौके पर बडंबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण यह घटना हुई।

Advertisement

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम नवीन पटनायक ने हादसे में घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते कहा कि घायल लोगों का मुफ्त में इलाज कराया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें