Advertisement

कमलनाथ ने काटा मंदिर की शेप वाला केक मुख्यमंत्री शिवराज बोले- ये बगुला भगत हैं…

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केक काट रहे हैं। केक का शेप एक मंदिर की तरह है, जिसमें ऊपर हनुमानजी का फोटो और झंडा लगा है।

Advertisement

ये वीडियो छिंदवाड़ा के शिकारपुर का है, जहां एक दिन पहले उन्होंने यह केक काटा था। पूर्व सीएम कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर को है, लेकिन उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले ही उनका बर्थडे सेलिब्रेशन किया। बीजेपी ने VIDEO सोशल मीडिया पर जारी कर इसे गलत बताया। कहा- ये हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है।

4 लेयर का केक, सबसे ऊपर हनुमानजी का फोटो:

Advertisement

केक 4 लेयर का है। नीचे पहली लेयर पर लिखा है- हम हैं छिंदवाड़ा वाले, इससे ऊपर दूसरी पर- जीवेत शरद: शतम्, तीसरी पर माननीय कमलनाथ जी और चौथी लेयर पर जन नायक लिखा हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. शिवराज चौहान ने कहा, कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं. इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी. आप केक पर बना हनुमान जी रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं. यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा.

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को वोट के लिए हनुमान जी याद आ जाते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि क्या केक पर हनुमान जी बनाए जाते हैं क्या? ये हिंदू धर्म का अपमान है. सनातन धर्म का अपमान है.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें