Advertisement

कल से रोज पेयजल सप्लाई की उम्मीद

भूखीमाता के पास टूटी लाइन जोड़ी, लीकेज के कारण लगा रहे क्लांप

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:भूखीमाता मंदिर के पास गंभीर प्लांट की टूटी पाइपलाइन जोड़ दी गई है, लेकिन लीकेज के कारण नई समस्या खड़ी हो गई। अब क्लांप लगाकर लीकेज रोकने की कोशिश की जा रही है। संभावना है कि शनिवार से रोज पेयजल सप्लाई की जा सके।

पीएचई का अमला टूटी लाइन को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। लाइन को जोड़ दिया गया है, लेकिन गुरुवार रात लीकेज होने की समस्या सामने आई। इससे पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी। पीएचई के कार्यपालन यंत्री मनोज खरात ने बताया लीकेज को रोकने के लिए क्लांप लगाए जा रहे हैं। पीएचई के इंजीनियर राजीव शुक्ला इस काम को कर रहे हैं। लाइन में पांच लीकेज प्रोटेक्शन क्लांप लगाए जा रहे हैं। संभावना है कि यह काम आज रात तक हो जाएगा और टेस्टिंग के बाद पेयजल की सप्लाई पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया शनिवार से पेयजल प्रदाय यथावत होने की संभावना है।

Advertisement

महापौर के वार्ड में पेयजल सप्लाई नहीं हो सका

लाइन टूटने के बाद से शहर में रोज एक दिन छोड़कर पेयजल दिया जा रहा है, लेकिन इसमें भी समस्या आ रही है। शुक्रवार को उत्तर क्षेत्र में जलप्रदाय होना था, लेकिन वार्ड 6 सहित कई हिस्सों में पेयजल प्रदाय नहीं हो सका। गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र में भी पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई। महापौर मुकेश टटवाल के वार्ड में ही पानी ठीक से प्रदाय नहीं हो सका।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें