Advertisement

काम्पीटीशन परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने फांसी लगाई

उज्जैन। ऋषि नगर में किराये के मकान में रहने वाली युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नेहा पिता भगवान राठौर 21वर्ष निवासी ऋषि नगर काम्पीटिशन परीक्षा की तैयारी कररही थी और अपनी छोटी बहन चेतना के साथ ऋषि नगर में किराये का मकान लेकर रहती थी।

वह मूल निवासी तनोडिय़ा की थी। सुबह चेतना किचन में पहुंची तो नेहा को फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि नेहा ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review