Advertisement

केडी गेट रोड की योजना में नहीं होगा बदलाव!

सेंट्रल लाइट की जगह बिना तोडफ़ोड़ के चौड़ीकरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महापौर के बिना विधायक कालूहेड़ा और निगम अध्यक्ष यादव ने किया निरीक्षण

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:केडी गेट से इमली तिराहा तक रोड चौड़ीकरण की योजना में बदलाव कर सेंट्रल लाइट लगाने का काम टल सकता है। इसकी जगह बिना कोई तोडफ़ोड़ किए चौड़ीकरण का काम रफ्तार से करने की तैयारी हो गई है। शुक्रवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने निगम कमिश्नर के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी है। महापौर मुकेश टटवाल इस दौरे में साथ नहीं थे।

Advertisement

केडी गेट रोड को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की थी कि रोड पर सेंट्रल लाइट लगाई जाए। सूत्रों के अनुसार निगम कमिश्नर रोशनकुमार सिंह खुद भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान उनकी इस मामले में भी निर्णायक चर्चा हुई। शुक्रवार सुबह विधायक कालूहेड़ा और निगम अध्यक्ष यादव ने रोड का पैदल निरीक्षण कर रहवासियों से चर्चा की। रहवासियों ने एक सुर में कहा सेंट्रल लाइट की जगह मौजूदा योजना के अनुसार ही काम किया जाए।

इस दौरान कुछ पार्षद तो मौजूद रहे, लेकिन महापौर टटवाल उपस्थित नहीं हो सके। नए निर्देशों के अनुसार अधिकारियों ने तय किया है कि रोड पर अब कोई तोडफ़ोड़ किए बिना ही काम को रफ्तार की जाए।

Advertisement

अधिकारियों ने यह भी बताया कि सेंट्रल लाइट में तकनीकी अड़चनें आएंगी। बीच में टाटा की लाइन डाली जा चुकी है। कई जगह सीमेंट कांक्रीट हो चुका है। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि सेंट्रल लाइट का प्रस्ताव फिलहाल निरस्त करने का मन बनाया है।

चौराहे के प्रस्ताव पर बाद में चर्चा

रोड के चौराहों के चौड़ीकरण पर करीब दो से ढाई करोड़ रुपए का खर्च संभावित है। जल्द ही इसके एस्टीमेट पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल शेष मकानों में तोडफ़ोड़ न कर काम को तेजी से पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है।

चर्चा में महापौर टटवाल की दूरी

इस निरीक्षण के दौरान महापौर टटवाल के उपस्थित न रहने का मामला चर्चा में रहा। पहली बार ऐसा हुआ है, जब वे रोड चौड़ीकरण के निरीक्षण में नहीं आ सके। माना जा रहा है कि कपिला गौशाला के सुबह 11.30 बजे से निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के कारण वे नहीं आ सके।

Related Articles

Write a review