केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश ,पायलट समेत सात की मौत

18 अक्टूबर मंगलवार को फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हताहत होने की आशंका है; राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
पायलट समेत 7 की मौत लोगों की हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा केदाननाथ धाम से 2 किलोमीटर पहले हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलीकॉप्टर फाटा से केदारनाथ के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत और बचाव के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने घटना का संज्ञान लिया और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह नुकसान की भयावहता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं।
#WATCH | Uttarakhand: A helicopter carrying Kedarnath pilgrims from Phata crashes, casualties feared; administration team left for the spot for relief and rescue work. Further details awaited pic.twitter.com/sDf4x1udlJ
— ANI (@ANI) October 18, 2022
Advertisement









