Advertisement

क्लीनिक में आग लगने से डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत

झारखंड के धनबाद जिले में एक प्राइवेट क्लिनिक हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा शनिवार तड़के दो बजे की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में अचानक रात करीब 2 बजे आग लग गई। हादसे में डॉक्टर दंपति समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, भांजा सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा और एक अन्य शामिल है।

कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों की मौत जहरीली धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। हादसे में घर में मौजूद दो पालतू कुत्तों की भी मौत हुई है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास हाजरा अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले स्टोर रूम में लगी जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों से मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद अंदर पहुंची पुलिस को सभी शव अलग-अलग कमरों से बरामद हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Write a review