Advertisement

गहलोत बोले- CM पद छोड़ना चाहता हूं, यह मुझे नहीं छोड़ रहा..

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सचिन पायलट और वे टिकट के सभी फैसलों में शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘हम सारे मतभेद भुला चुके हैं। पायलट के साथ जो लोग मानेसर(बगावत के वक्त 2020 में) गए थे, उनके सारे टिकट क्लियर हो रहे हैं, मैंने एक भी सीट को लेकर ऑब्जेक्शन नहीं किया।

‘राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार बनने की स्थिति में क्या वापस गहलोत CM होंगे? इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में कभी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं बनना चाहिए। जो उम्मीदवार बनता है, वो कभी CM नहीं बनता है।’मैं जब CM बना तो उस समय मैं उम्मीदवार नहीं था।

Advertisement

मुझे सोनिया गांधी ने चुना। मैं पहले भी कह चुका हूं कि CM पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा और यह छोड़ेगा भी नहीं। कुछ तो कारण होंगे कि हाईकमान और गांधी परिवार मुझ पर इतना विश्वास जता रहे हैं।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें