Advertisement

गुड़ी पड़वा को पूरे प्रदेश में सृष्टि आरम्भ दिवस के रूप में मनाया जायेगा-मुख्यमंत्री

सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि वीसी के माध्यम से जुड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अभ्युदय का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। इसी अभियान को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में होने वाले विक्रमोत्सव 2025 और अखिल भारतीय कालिदास समारोह को भव्य रूप में आयोजित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में विक्रमोत्सव 2025, अखिल भारतीय कालिदास समारोह और वीर न्यास द्वारा निर्मित किए जा रहे संग्रहालय की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में आयोजन के दौरान अतिथियों और विद्यार्थियों को महाकाल देवदर्शन के साथ उज्जैन के इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और मूल्यों से परिचय कराएं।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास संस्कृत अकादमी की केंद्रीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कालिदास समारोह की शुरुआत गढक़ालिका मंदिर से शुरू होती है। कालिदास का गढक़ालिका मंदिर से संबंध और उसके महत्व पर शिलालेख स्थापित किया जाना चाहिए। कालिदास समारोह 12 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 10 नवंबर से उज्जैन में गढक़ालिका मंदिर में वागअर्चन से होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुड़ी पड़वा पर्व 30 मार्च को उज्जैन के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विक्रम पर्व सृष्टि आरम्भ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

Advertisement

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी सहित उज्जैन से सांसद, जनप्रतिनिधि और संस्कृति प्रेमी वीसी के माध्यम से जुड़े।

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव अनुपम राजन, प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Write a review