गृह मंत्री Amit Shah की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले से सामने लगा दी कार

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सुरक्षा बड़ी चूक हो गई , तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) के नेता गोसुला श्रीनिवास ने शनिवार को हैदराबाद में शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी की। जिसके बाद उन्हें गृह मंत्री की सुरक्षा के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वाहन दूर करना पड़ा।
दूसरी ओर, गोसुला श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि उनकी कार अचानक रुक गई और जब तक वह कार को हटा पाता तब तक पुलिस ने उसमें तोड़फोड़ की. श्रीनिवास ने अपनी एसयूवी में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि वह तनाव में थे। श्रीनिवास ने एएनआई को बताया, “कार ऐसे ही रुक गई। मैं तनाव में था। मैं उनसे (पुलिस अधिकारियों) से बात करूंगा। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की। मैं जाऊंगा, यह अनावश्यक तनाव है।”
मौके से शेयर की गई कार की तस्वीर में दिख रहा है कि बदमाशों ने कार के पिछले शीशे को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।अमित शाह हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह की शुरुआत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा कार्यक्रम’ में भाग लेने के लिए हैदराबाद में हैं।हैदराबाद के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, गृह मंत्री समारोह के दौरान सरकारी स्कूलों और सामुदायिक छात्रावासों में शौचालय की सफाई करने वाली मशीनों का वितरण भी करेंगे।









