चौड़ीकरण प्रदर्शनकारियोंं का साथ देने का वादा करने वाले विधायक को समझाइश

उज्जैन। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पीपलीनाका क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देने वाले भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को संगठन ने समझाइश दी है। भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को विधायक से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने बात की। करीब आधे घंटे तक पार्टी मुख्यालय में हुई चर्चा में दोनों ने मार्ग चौड़ीकरण की वस्तुस्थिति जानी और धरने पर बैठने के बयान पर सवाल किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधायक ने स्पष्ट किया कि मैंने क्षेत्रवासियों को वचन दिया था कि रोड 24 मीटर चौड़ी होगी, इसे अब 30 मीटर किया जा रहा है। ऐसे में उनकी बात और सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है। प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने विधायक का पक्ष सुना और कहा कि धरना आंदोलन करने जैसा मैसेज सार्वजनिक तौर पर देना ठीक नहीं है। ऐसे में संगठन ने दिशा-निर्देश तय हैं, इसका पालन हर हाल में किया जाए। पार्टी कार्यालय में मुलाकात के बाद तीनों सीएम हाउस पहुंचे और सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। यहां सभी पक्षों के बीच चर्चा हुई।










