Advertisement

जम्मू-कश्मीर के माछिल में बड़ा हादसा

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) सहित 3 जवानों की मौत हो गई है. सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि तीनों जवान डोगरा रेजीमेंट की 14वीं बटालियन के थे. उनके पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं.

Advertisement

बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसला जवानों का दल

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट में कहा कि एक नियमित ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ और दो अन्य जवानों का दल बर्फबारी के चलते गहरी खाई में फिसल गया. तीनों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि खाई इतनी गहरी थी कि वाहन में बैठे तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें