टे्रन में आई नींद, चोर ने उड़ा दिया पर्स

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रा के दौरान मीठी नींद की आगोश में आकर सो रहे यात्रियों के कारण चोरों की बल्ले-बल्ले हो रही। इसका फायदा उठाकर चोर उनके कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद भी यात्री लापरवाह बने हुए हैं। इसी तरह की वारदात महिला यात्री के साथ बीती रात हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से करनूल जा रही महिला का पर्स अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया जिसमें मोबाइल, कैश और अन्य दस्तावेज थे। महिला की आंख खुली तो चोरी का पता चला। उन्होंने इटारसी में रिपोर्ट दर्ज करवाई जहां से केस डायरी उज्जैन जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी एसआई बीएस कुशवाह ने बताया कि घटना 3 फरवरी की है। जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस में प्रभावती नामक महिला यात्री जयपुर से करनूल की यात्रा कर रही थी। वह ए-१ कोच में सवार थीं। सफर के दौरान उन्हें नींद आ गई और उज्जैन स्टेशन पर अज्ञात बदमाश उनका पर्स चुरा ले गया जिसमें १५ हजार रुपए कीमत का मोबाइल, ५ हजार रुपए कैश व अन्य कार्ड रखे। उनकी नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। इटारसी पहुंचने पर प्रभावती ने जीआरपी को रिपोर्ट दर्ज करवाई जहां से जीरो पर कायमी कर केस डायरी उज्जैन जीआरपी को भेजी गई है।









