Advertisement

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन घट्टिया थाना क्षेत्र में जैथल के समीप बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद एंबुलेंस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार शुरू करने से पहले ही दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया घटना में तीन लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इनमें दो लोगों के नाम सुशील एवं तीसरा हेमराज है। तीनों कटनी जिले के रहने वाले हैें यहां घटिया टोल प्लाजा पर काम के लिए आए हुए हैं। हादसे में हेमराज और एक सुशील उम्र २५ वर्ष की मौत हो गई है। तीसरा सुशील नामक युवक गंभीर घायल है जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वे किसी काम से जैथल आए थे। शाम को लौटते समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तेज गति से होने से बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोंट आई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें