तीन निगमकर्मियों को नोटिस, वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

तीन निगमकर्मियों को नोटिस, वेतनवृद्धि रोकने के आदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। प्रोजेक्ट सेल बैठक में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर नगर निगम उज्जैन के तीन कर्मचारियों पर गाज गिरी है। निगमायुक्त ने तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और 2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए है।
उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह द्वारा प्रोजेक्ट सेल बैठक में पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं कराने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारी कर्मचारियों को 2 वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए।
प्रोजेक्ट सेल की बैठक में कार्यपालन यंत्री जगदीश मालवीय द्वारा दौलतगंज सब्जी मण्डी की रिक्त भूमि पर कॉम्पलेक्स निर्माण की प्रकरण, विकास योजना में कोई भी जानकारी प्रस्तुत नहीं करने ,सुधीर भारती सहायक वर्ग-3 द्वारा बैठक में समीक्षा का विस्तृत एजेण्डा प्रस्तुत नही करने साथ ही दौलतगंज सब्जी मण्डी की रिक्त भूमि पर काम्पलेक्स निर्माण की प्रकरण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड के सम्पूर्ण कार्यों की समीक्षा में हरिनारायण ऐरवाल उपयंत्री को अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिए लक्ष्य के अनुसार कनेक्शन नहीं करने पर तीनों अधिकारी कर्मचारी को 2 वेतन वृद्धि रोके जाने और कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया हैं।









