Advertisement

तीन बच्चों की मां ने फांसी लगाई

उज्जैन। विष्णुपुरा में रहने वाली 26 साल की एक युवती ने मंगलवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। युवती का नाम ऋतु पति सन्नी चिटनीस (26) है। उसका मायका छत्तीसगढ़ में है। मंगलवार दोपहर उसकी दो बहनें कविता और शिवानी भी उसके घर पर ही थीं। सात महीने पहले ही ऋतु और उसके पति ने विष्णुपुरा में नया मकान बनवाया था। दोनों के तीन बच्चे है। परिवार में तात्कालिक ऐसा कोई कारण नहीं था कि आत्महत्या की नौबत आ जाए। एकाएक ऋतु पीछे के कमरे में गई और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें