Advertisement

तेज गति से जा रही मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मारी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर की सड़कों पर तेज गति से दौड़ते वाहनों की टक्कर के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज किया है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित महामृत्युंजय द्वार से इंजीनियरिंग कॉलेज के तिराहे पर अज्ञात मैजिक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया।पुलिस ने बताया बाइक चालक राजू पिता रामजीलाल निवासी प्रशांतिधाम सांई मंदिर की शिकायत पर अज्ञात मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कार ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मारी

 

माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित देवासरोड़ पर सर्किट हाउस के सामने कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया देवास रोड़ शिवांस सिटी की रहने वाली सोनाली पति उमेश फ्रीगंज से खरीदारी कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक एक्टिवा को टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

Advertisement

बाइक को टक्कर मारी, केस दर्ज

माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्रीगंज के भोजमार्ग पर बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया समरथ पिता मोहनलाल शर्मा निवासी अंकपात मार्ग घर के काम से फ्रीगंज आया था। यहां भोजमार्ग पर अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles