दामाद और भाई को बदमाशों ने चाकू मारे

उज्जैन। बडऩगर में घर आए दामाद और भाई पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर चाकू से घायल कर दिया। घटना रविवार रात करीब ९.३० बजे की है। बडऩगर में रहने वाली मोहनबाई के घर उसका भाई दशरथ पिता मांगू खराड़ी व दामाद राहुल पिता रामा खराड़ी (२३) निवासी भैंसोला बदनावर मिलने आए थे। रात में ये लोग कुछ काम से मार्केट में गए थे। टोंक दरवाजे के पास अज्ञात तीन लोगों ने मामूली विवाद के बाद इन पर चाकू से हमला कर दिया। राहुल को चेहरे पर और दशरथ को पेट में चाकू लगे हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिदपुर रोड में चलती ट्रेन से गिरा युवक
उज्जैन। मंदसौर जिले से उज्जैन आ रहा एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे गोलू पिता भागीरथ निवासी कुड़ावत (जिला मंदसौर) ने बताया कि वो जोधपुर-उज्जैन ट्रेन से उज्जैन आ रहा था। दरवाजे के पास बैठा गोलू महिदपुर रोड स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।










