Advertisement

दिनभर रंग-गुलाल, शाम को ध्वज समारोह का उल्लास

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर में शनिवार को रंगपंचमी उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। सुबह से ही नगर के तमाम हिस्सों में व्यापक तैयारियों के साथ शहरवासी जश्न में शामिल हुए।

Advertisement

रंगपंचमी पर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रंग-गुलाल,पानी के फव्वारों के बीच गीत-संगीत के साथ डांस की व्यवस्थाएं की गई थी।

रंगपंचमी पर नगर निगम द्वारा नगर गेर का आयोजन किया गया। शहरवासी उत्साह, उमंग के साथ गेर का आनंद लिया। स्प्रिंकलर मशीन (एंटी स्मॉग गन) से रंग उड़ाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रही। महाकाल मंदिर से शुरू हुई नगर गेर गोपाल मंदिर पहुंची। शहरवासी बैंड, ढोल और ताशे पर खूब थिरके। नगर गेर में फायर फाइटरों, टैंकरों एवं स्प्रिंकलर मशीन (एंटी स्मॉग गन) से रंगीन पानी की बौछार की गई, वहीं तीन ब्लोअर द्वारा गुलाल उड़ाया गया।

Advertisement

झांकियों ने समां बांधा, मुस्लिम समुदाय ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रंगपंचमी पर श्री महाकालेश्वर भगवान का ध्वज चल समारोह शनिवार को शाम नगर भ्रमण पर निकला। मंदिर के सभा मंडप में पुजारी-पुरोहित व अधिकारियों ने भगवान के ध्वज का पूजन किया। इसके बाद ध्वज कोटितीर्थ कुंड की परिक्रमा कर परिसर से होकर चल समारोह में शामिल हुआ। चल समारोह में रोशनी से झिलमिलती धार्मिक झांकियों ने समां बांधा। वहीं स्थानीय और बाहर से आए बैंड के धार्मिक भजनों ने मन मोह लिया। कई स्थानों से आए कलाकारों ने प्रदर्शन किया।ध्वज के पीछे ही धार्मिक झांकियों का कांरवा शामिल हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें