Advertisement

दिल्ली-NCR में तेज भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके चंडीगढ़ तक महसूस किए गए।

Advertisement

अब तक की जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया गया है। अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जैसे ही झटके महसूस हुए, लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। अफगानिस्तान में तीव्रता 6.0 मापी गई है।

पाकिस्तान में भी भूकंप ने लोगों को डराया है। कई शहरों में भूकंप के झटके लगे हैं। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में लोग धरती हिलने से परेशान नजर आए हैं। पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र बताया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें