दुबई में उज्जैन के अनाज व्यापारी, बैंक मैनेजर डेयरी-प्रॉपर्टी कारोबारी और ज्योतिषी भी फंसे

फंसे लोगों ने भारतीय दूतावास के साथ स्थानीय प्रशासन से मांगी मदद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ईरान-अमेरिका-इजराइल संकट के बीच दुबई एयरपोर्ट बंद होने से उज्जैन के अनाज व्यापारी, डेयरी-प्रॉपर्टी कारोबारी, बैंक मैनेजर और महाकाल के पुजारी एवं ज्योतिषी फंस गए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी है। हालांकि, अभी तक मदद नहीं पहुंची है। गुदरी चौराहा क्षेत्र में मल्होत्रा दूध डेयरी के संचालक समीर कक्कड़ और उनकी पत्नी प्रीति कक्कड़ दुबई में फंसे हुए हैं। वह बेटी वर्तिका और दामाद अनिकेत कात्याल से मिलने के लिए २१ फरवरी को दुबई गए थे। 1 मार्च को उनको वापस लौटना था लेकिन एयरपोर्ट बंद होने से वह फंस गए।

समीर ने बताया कि उन्होंने भारतीय दूतावास को मेल भेजा है। फिलहाल वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। उनके मुताबिक दुबई में सबकुछ सामान्य है। हालांकि एहतियात के तौर पर लोग घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं।
शिप से आने की तैयारी
श्रेयांश तल्लेरा ने बताया कि एयरपोर्ट बंद होने से मुश्किल हो रही है। होटल प्रबंधन पूरा सहयोग कर रहा है। कोशिश कर रहे हैं कि शिप के जरिए दुबई से वापसी हो जाए। हालांकि अभी शिप की बुकिंग भी नहीं मिल रही है। श्रेयांश के मुताबिक दुबई में सभी भारतीय एक-दूसरे के संपर्क में हैं। इससे हौसला बना हुआ है। दुबई में सब कुछ सामान्य है। लोग आ-जा रहे हैं।
माता-पिता, पत्नी और बेटी के साथ मैनेजर को उज्जैन लौटने का इंतजार

शि वाजी पार्क निवासी श्रेयांश तल्लेरा (जैन) भी दुबई में फंस हुए हैं। निजी बैंक में मैनेजर श्रेयांश पिता अशोक कुमार, मां संगीता, पत्नी अंजलि, पुत्री जियांशी के साथ 23 फरवरी को दुबई गए थे। 1 मार्च को लौटना था लेकिन वह फंस गए हैं। उन्होंने कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा आदि से मदद मांगी है। ज्योतिषी विकास पुजारी, प्रॉपर्टी कारोबारी अरुण माहेश्वरी की फैमिली और बर्तन व्यापारी विनय भूतड़ा की बेटी अवनि और बेटा अर्णव भी दुबई में अटक गए हैं।










