Advertisement

दुष्कर्म की शिकार छात्रा को 7 दिन से ढूंढ रहे थे परिजन

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन|:नागझिरी निवासी छात्रा अजमेर में दुष्कर्म का शिकार हुई है। उसे विगत ७ दिनों से परिजन ढूंढ रहे थे। 26 अक्टूबर को वो घर से लापता हुई और 27 को परिजनों ने नागझिरी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों को पहले ही किसी अनहोनी की आशंका हो गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

छात्रा अब परिजनों के संरक्षण में हैं लेकिन एक सप्ताह से जिस दरिंदगी का शिकार हुई उससे उसकी वजह से मानसिक तनाव और डिप्रेशन में है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छात्रा की उम्र 18 साल 5  महीने की है। वह बीए फस्र्ट इयर में अध्ययनरत हैं। आरोपी फरजान को वह चार साल से पहचानती है। तीन साल पहले युवक ने उससे दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंस गई। एक साल पहले इस बारे में जब परिजनों को पता चला तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया था लेकिन युवक ने दबाव बनाया और बहलाफुसलाकर २६ अक्टूबर को इंदौर बुला लिया।

Advertisement

छात्रा भी बहकावे में आकर घर पर बगैर बताए चली गई। इंदौर से वह उसे बस में बैठाकर अजमेर ले गया। अजमेर में एक होटल में कमरा लेकर उसे रखा और कईं बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे लेकर राजगढ़ पहुंचा। राजगढ़ में युवक के पिता और पत्नी बस स्टैंड पर लेने आए। तब उसे पता चला कि युवक शादी-शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया।

इसके बाद छात्रा ने घर पर परिजनों को फोन लगाकर पूरी घटना बताई। परिजन पुलिस को साथ लेकर उसे लेने गए। टीआई केएस गेहलोत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्क र्म की धारा 376 (2)(एन), 506 एवं 3/5 मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review