Advertisement

देवास :पिता ने बच्चों को कुएं में फेंका, स्वयं ने किया आत्मदाह, तीनों की मौत

देवास जिले के तोलापुरा गांव का मामला…

Advertisement

सरपंच ने कराये थे कोरे कागज पर साईन, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई

उज्जैन। देवास जिले के ग्राम तोलापुरा पंचायत पत्थर गुराडिय़ा में एक युवक ने दो बच्चों को कुएं में फेंककर स्वयं आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर पीएम कराया साथ ही घर से सुसाइड नोट भी बरामद कर जांच शुरू की है। मुकेश पिता कैलाश परमार निवासी तोलपुरा थाना बरोठा ने अपने 7 वर्षीय पुत्र आयुष और 10 वर्षीय पुत्र आदित्य को घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया और स्वयं आत्मदाह कर लिया।

Advertisement

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के घर से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें लिखा है कि गांव के अम्बाराम पिता नंदराम को उसने पत्नी के साथ हरकत करते देखा था जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही जबकि गांव के सरपंच विजेश ने घर पहुंचकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये। पुलिस द्वारा भी उसकी सुनवाई नहीं की गई इसी से क्षुब्ध होकर मुकेश ने दोनों बेटों को कुएं में फेंक कर स्वयं आत्मदाह कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें