Advertisement

देश पे वारा

सरहद के प्रहरी ने अपने,
प्राणों को देश पे वारा।
चाहे दिन हो चाहे रात,
हर पल अपना देश पे वारा।।
देश में विपदा आई तो,
चिकित्सक ही वरदान बने।
जीवन के इस महायुद्ध में,
वे ही तो भगवान बने।।
महामारी में पुलिस की सेवा,
मानवता का सार हुई।
सफाईकर्मी के दायित्व से,
प्रकृति भी साकार हुई।।
कोरोनो से उभरेंगे हम,
हमने मन में ठानी है ।
चाहे कोई भी संकट हो,
भारत ने हार न मानी है।

Advertisement

डॉ. अर्चना बापना, उज्जैन

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें