दो भाइयों को बदमाशों ने पीटा

उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र में शनिवार रात दो भाइयों को क्षेत्र के दो बदमाशों ने पीट कर घायल कर दिया। चरक अस्पताल में इलाज करा रहे घायल आकाश पिता नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी को क्षेत्र का बदमाश कल्लू उर्फ विकी परेशान करता था। कल रात जब उसने बड़े भाई अनिल के साथ कल्लू को समझाने का प्रयास किया तो कल्लू ने अपने साथी महेश बत्ती के साथ मिलकर इन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। आकाश को गंभीर चोंटे आई हैं।

मंदिर में चोरी, मूर्तियों से छेड़छाड़, पुलिस को दिया आवेदन
उज्जैन। प्रेमछाया परिसर स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर, श्री पुष्प विनायक एवं श्री पंछी बाबा मंदिर में अज्ञात शख्स शिखर, त्रिशूल, नाग, कलश सहित आभूषण और वस्त्र चुरा ले गया। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने देवासगेट पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। फ्रंट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रजापत ने बताया चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कचरा बीनने वाला एक शख्स दिखाई दे रहा है। देवासगेट थाने के जांच अधिकारी रामचंद्र धानक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा शख्स हुलिए से विक्षिप्त लग रहा है, उसकी तलाश जारी है।









