Advertisement

नगर निगम बजट: महापौर ने कहा… दो दिन तैयारी करें, फिर प्रस्ताव लाएं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगरनिगम का वित्तीय वर्ष 2026 – 27 का बजट एमआईसी ने बुधवार को चर्चा के लिए फिर से लौटा दिया। महापौर ने अफसरों से कहा कि दो दिन तक वह विभाग में बैठकर एक बार फिर से मंथन करें, यह देखें कि प्रस्तावित आय कैसे होगी , खर्च कैसे होगा और इसके तरीके क्या होंगे। अब 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में हुई एमसआईसी ने राजस्व विभाग की मदों से चर्चा की शुरुआत की थी। महापौर ने संपत्तिकर की कमजोर वसूली से सवाल शुरू किए और पूछा कि हम जब वसूली कर ही नहीं पाते तो आय क्यों इतनी बढ़ी बताई जाती है। यहीं से महापौर और एमआईसी सदस्यों का मूड उखड़ गया। उन्होंने अफसरों से कहा कि दो दिन तक सभी विभाग प्रमुख एक बार फिर से चर्चा कर लें, फिर 16 मार्च को सुबह 11.30 बजे चर्चा करेंगे।

अध्ययन करने का कहा है
अफसरों से कहा है कि वे विभाग में बैठकर दो दिन तक चर्चा कर लें। यह तय कर लें कि आय कहां से होगी और क्या खर्च होगा। होता यह है कि हम आय तो बता देते हैं लेकिन वह होती नहीं। एक बार फिर से अध्ययन कर लेंगे तो ठोस बजट तैयार होगा।
– मुकेश टटवाल, महापौर

Advertisement

निगम बजट पर विभागवार चर्चा का कहा है। 16 मार्च को फिर से एमआईसी में बजट पर चर्चा होगी।
– अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त

Advertisement

Related Articles

Write a review