Advertisement

नवविवाहित जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर:इंदौर में एक नवविवाहित जोड़े ने एक साथ फांसी लगा ली। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। उसका एमवाय अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के समय घर पर पति-पत्नी ही थे। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

Advertisement

सिमरोल पुलिस के मुताबिक पायल परमार (19) और उसके पति विनोद (22) निवासी जोशी गुराडिय़ा ने गुरुवार को एक साथ फांसी लगा ली। दोनों को शाम को परिवार के लोग खंडवा रोड पर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान पायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पति विनोद को वैंटिलेटर पर रखा है।

परिवार ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में राम नवमी पर ही दोनों की शादी हुई थी। विनोद के पिता भी साथ में ही रहते हैं। दोनों ने फांसी लगाई तब विनोद के पिता गणेश और अन्य सदस्य अपने काम पर गए थे। परिवार का दावा है कि इस दौरान विनोद और पायल के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई होगी। पूजा के ससुराल में पति के अलावा देवर और दो नंनद हैं।

Advertisement

बेटी की तबीयत खराब है यहां आ जाओ

पूजा के पिता दिनेश जोशी गुराडिय़ा से करीब सात किलोमीटर दूर गोया पट्टी में रहते हैं। वह मिस्त्री हैं। उनके पास करीब रात 8 बजे कॉल आया कि बेटी की तबीयत खराब है। खंडवा नाके के ट्रामा सेंटर में आ जाएं। वह यहां पहुंचे तो बेटी की डेड बॉडी रखी थी। दिनेश के मुताबिक पायल उनकी इकलौती बेटी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें