Advertisement

नानाखेड़ा : धीरे चलना…. गड्ढों में हैं सड़कें, जरा संभलना

कहीं डामर उखड़ा, कहीं उड़ रही चूरी, गलियों से लेकर मेन रोड तक की स्थिति दयनीय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यदि आप नानाखेड़ा क्षेत्र की सड़कों से सरपट वाहन चलाने की कोशिश करते हैं तो आप खुद अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां सड़कों की हालत वैसी नहीं है जैसी सामान्य तौर पर होना चाहिए। यहां गड्ढे में सड़क है या फिर सड़क में गड्ढे, यह पता भी नहीं चलता। इनमें कुछ तो डेंजर झोन के रूप में मुंह बाए खड़ी हैं। ऐसे में इन गड्ढों वाली सड़कों की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।

हास्यास्पद तो यह कि ही यह जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रहा। लाखों खर्च कर बनाई इन सड़कों की दशा और दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। दिन के समय में तो फिर भी गनीमत है लेकिन रात में यह बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में कई बार वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हैरत तो इस बात की है कि शहर के पॉश एरिया की सड़कों की हालत इस तरह की है तो गली-मोहल्लों की तो भगवान ही मालिक है।

Advertisement

सी-21 मॉल के सामने

Advertisement

यहां सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। वाहन जब यहां से गुजरते हैं तो हिचकौले खाते हैं। यहां से प्रतिदिन इंदौर-उज्जैन के बीच बसों का आना-जाना लगा रहता है, इसके अलावा इंदौर से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी इसी रोड से शहर में प्रवेश करते हैं, ऐसे में यहां की हालत बेहद खस्ताहाल है।

नानाखेड़ा थाने के सामने

अब चलते हैं नानाखेड़ा थाने के सामने। यहां की करीब 200 मीटर की सड़क लंबे समय से जर्जर है। इस पर बड़े गड्ढे हैं कि अगर वाहन धंस जाए तो चालक सीधा अस्पताल पहुंच जाएगा। इतनी महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाए तो स्थिति भयावह हो जाती है।

शुभम मांगलिक परिसर

महाकाल वाणिज्यिक केंद्र के समीप स्थित शुभम मांगलिक परिसर के सामने की सड़कें भी गड्ढेदार हैं। इसकी हालत इतनी खराब है कि गड्ढों के अलावा सड़क से डामर भी उखड़ गया है। स्थिति यह है कि जब वाहन यहां से गुजरते हैं तो धूल का गुबार तो उड़ता ही है, उसके साथ चूरी भी उड़ती है।

कॉसमॉस मॉल के सामने

कॉसमॉस मॉल के सामने हर मंगलवार को हाट लगता है। जहां बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता सड़कों पर दुकान लगाते हैं और शहरवासी भी बड़ी तादाद में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यहां सड़क पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। वाहन चालक यहां से गुजरते समय हिचकौले खाते रहते हैं।

ट्रेजर बाजार चौराहा

कॉसमॉस मॉल चौराहा भी बदहाली से अछूता नहीं है। यहां खाने-पीने की कई दुकानें हैं, जहां शाम होते ही खाने के शौकीनों का मजमा लगता है। इसके अलावा महानंदानगर, महाशक्तिनगर, इंदौर रोड, देवास रोड को जोडऩे के लिए भी यह प्रमुख चौराहा है लेकिन इसकी भी स्थिति बद से बदत्तर हो गई है।

खराब सड़कों से जूझ रहे हैं तो हमें सूचना दें
अगर आप खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं तो अक्षरविश्व के 84638-96111 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। क्षेत्र का नाम जरूरी बताएं। फोटो भी भेज सकते हैं।

पुरानी और खराब सड़कों की मरम्मत का काम लगातार चल रहा है। नानाखेड़ा क्षेत्र की सड़कों को चैक करवा लेते हैं। अगर यह खराब हैं तो ठीक करवा देते हैं।
संतोष टैगोर, अपर आयुक्त उज्जैन नगर निगम

Related Articles

Write a review