Advertisement

पत्नी के गम में युवक ने जहर खाया, मौत

उज्जैन। एक युवक ने पत्नी के गम में जहर खा लिया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना चक बड़ौद के पास स्थित फूलखेड़ी गांव की है। गांव के जीवन पिता गंगाराम (31) ने गुरुवार सुबह बड़ौद में जहर खाकर अपने जीजा जगन्नाथ को इसकी सूचना दी। परिजन बड़ौद पहुंचे और जीवन को इलाज के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जीवन की पत्नी की करीब ६ महीने पहले मौत हो गई थी। तभी से वो पत्नी के बिछोह में परेशान रहता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review