Advertisement

पत्नी मायके गई, पति ने जहर खाकर जान दी

उज्जैन। पति-पत्नी के विवाद में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक अनिल पिता हेमराज मालवीय (25) निवासी भीलखेड़ा है। भाई ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी। विवाद के बाद एक महीने पहले पत्नी मायके शंकरगढ़ चली गई। तभी से अनिल तनाव में था। बुधवार दोपहर उसने घर में जहर खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान रात मेें उसकी मौत हो गई। पानबिहार पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाया

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में राघवी थाने के सुहागपुर गांव निवासी पवनबाई पति तूफानसिंह (42) ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के तीन बच्चे हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

युवती ने फांसी लगाई

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम लकाहेड़ा में बुधवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका ज्योति पिता लालसिंह (18) है। ज्योति परिवार के साथ गुजरात में मजदूरी करती है। धार्मिक आयोजनों के लिए वे गांव आए थे। बुधवार को माता-पिता व भाई खरीदारी करने बाजार गए थे। ज्योति घर पर अकेली थी। शाम को सभी घर लौटे तो ज्योति फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें