Advertisement

पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जहर खा लिया, मौत

परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाएं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पत्नी को ससुराल लेने गए युवक ने घर वापस आकर जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचें। यहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी बात से परेशान होकर उसेने जहर खा लिया है।

घोंसला के रहने वाले मुकेश पिता देवीलाल गुजराती की सल्फास खाने से मौत हो गई है। बड़े भाई महेश और सुमेर ने बताया कि डेढ़ साल पहले झारडा की मधुबाई से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद अक्सर ससुराल वाले बेटी को घर ले जाते हैं। अभी दीपावली पर भी पत्नी मायके गई थी। मुकेश दीपावली से एक दिन पहले और उसके बाद दो बार उसे लेने के लिए चला गया लेकिन परिजन उसे भेजने के लिए तैयार नहीं हो रहे।

Advertisement

सुमेर ने बताया कि बुधवार सुबह वह पत्नी को एक बार और लेने के लिए झारड़ा गया लेकिन सास-ससुर ने उसे नहीं भेजा और मुकेश के साथ मारपीट भी की। इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने कल शाम को जहर खा लिया।सल्फास की गोली खाने के बाद उसने भाई को फोन लगाकर बताया। भाई और उसके दोस्ते उसे लेकर पहले समीप के अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उज्जैन रेफर कर दिया। डॉक्टर्स के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें